यातायात पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाहन देने पर शोरूम संचालकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही आगे से ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। शोरूम बंद भी कराए जा सकते हैं। वहीं, शहर में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ 15 दिन का अभियान भी शुरू किया गया है। शनिवार को 15 चालान काटे गए।
एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने बताया, लोग कई दिनों तक बिना नंबर प्लेट के नया वाहन चलाते रहते हैं। वाहन से कोई घटना हो जाती है तो पुलिस को चिह्नित करने में काफी परेशानी होती है। अब बिना नंबर प्लेट या फिर दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई होगी। बताया, शोरूम संचालकों और प्रबंधकों को नोटिस दिए गए है। अगर सुधार नहीं हुआ तो व्यवसाय प्रमाणपत्र सस्पेंड कर शोरूम बंद भी कराया जाएगा। कहा, अस्थायी या फिर संभव हो तो स्थायी नंबर आवंटित करने के बाद ही वाहन उपलब्ध कराया जाए।