फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति कपूर को मंहगा पड़ा भाजपा का प्रचार

Fri, 02 May 2014 11:42 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह कोश्यारी के समर्थन में फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर के लालकुआं में शुक्रवार को रोड-शो के दौरान जबर्दस्त जाम लग गया।
विज्ञापन


इस पर सहायक निर्वाचन अधिकारी हरबीर सिंह ने शक्ति कपूर और भाजपा के नवीन दुम्का को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी कर दिया है।

रोड शो के लिए ली थी अनुमति
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शक्ति कपूर के रोड शो के लिए अनुमति ली गई थी, लेकिन रोड शो से लालकुआं पूरी तरह जाम हो गया, जिसमें वाहन चालकों को परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

कोश्यारी के प्रचार में कर रहे थे रोड शो

फिल्म स्टार शक्ति कपूर ने लालकुआं में रोड शो के जरिए भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह कोश्यारी के पक्ष में वोट मांग रहे थे।

पढ़ें, माया की 'माया', हर रैली में जाता है यह खास सोफा

इस मौके पर शक्ति कपूर को देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इससे यातायात प्रभावित हो गया।

अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। रोड शो के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें