जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के बाद अपर सचिव के रूप में आवंटित आवास खाली न करने के मामले में राज्य संपत्ति विभाग ने देहरादून और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर दिया है। दोनों अधिकारियों से 15 दिन के अंदर आवास खाली करने को कहा गया है।
राज्य संपत्ति विभाग ने नोटिस के साथ आवंटित आवास का किराया तय करके भी इसे जमा कराने को कहा है। दून के जिलाधिकारी पर 3.40 लाख रुपये और ऊधमसिंह नगर के डीएम पर 3835.00 रुपये किराये के मद में जमा कराने को कहा गया है।
दून के डीएम रविनाथ रमन को शासन में तैनाती के दौरान रेसकोर्स में वी-6 आवास आवंटित किया गया था। जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के बाद उनको डीएम आवास भी मिल गया। डीएम आवास मिलने के बाद भी उन्होंने रेसकोर्स स्थित अपना आवास खाली नहीं किया। राज्य संपत्ति विभाग की ओर से दून के डीएम को 15 दिन के अंदर आवास खाली करने का नोटिस भेजा गया है।