फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने से पीएफ जमा न कराने वाली कंपनियों को नोटिस, आईपीसी की धाराओं में होगा मुकदमा

Fri, 09 Aug 2019 02:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

कर्मचारियों के हिस्से का पीएफ जमा न कराने वाली 100 से ज्यादा कंपनियों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नोटिस जारी किए हैं। यह नोटिस आईपीसी की धारा 406, 409 (अमानत में खयानत) के तहत भेजे गए हैं।

विज्ञापन


ईपीएफओ के अनुसार 100 से ज्यादा ऐसी कंपनियां व संस्थाएं सामने आई हैं, जो कि चार या इससे अधिक महीने से कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं करा रही हैं। इन सभी कंपनियों के खिलाफ ईपीएफओ की ओर से भविष्य निधि संगठन अधिनियम 1952 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन

पीएफ कमिश्नर मनोज कुमार यादव का कहना है कि जो भी कंपनी पीएफ जमा कराने में तीन माह से अधिक का समय लगाएगी, उसके खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी। नोटिस वाली कंपनियों ने शीघ्र पीएफ जमा नहीं कराया तो उनके खिलाफ भी एफआईआर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ठेकेदार भी निशाने पर
तमाम कंपनियों में लेबर या सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार भी ईपीएफओ के निशाने पर हैं। पीएफ कमिश्नर ने ऐसे ठेकदारों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को ही हल्द्वानी में पीएफ डकारने वाले एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें