फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: दून में नौटियाल का इंतजार करती रह गई एसआईटी,अब गैर जमानती वारंट लाने की तैयारी

Mon, 01 Jul 2019 09:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। एसआईटी की टीम कई नोटिस देने के बाद भी पेश ना होने पर नौटियाल की तलाश में रविवार को देहरादून में डेरा डाले रही।

विज्ञापन


एसआईटी अब नौटियाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी में है। इधर, सोमवार को पहुंचे एक रिटायर एवं दो मौजूदा सहायक समाज कल्याण अधिकारियों से पूछताछ न होने पर उन्हें मंगलवार को फिर से एसआईटी ने तलब किया है। 

एसआईटी ने पिछले दिनों समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल को पेश होने के लिए नोटिस भेजे थे। बाकायदा बसंत विहार में उनके घर से लेकर दो कार्यालयों तक पर नोटिस चस्पा किए गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इधर, रिटायर हो चुके सहायक समाज कल्याण अधिकारी विनोद नैथानी, सोमपाल एवं अनिल त्यागी को भी नोटिस थमा दिए गए थे। कई नोटिस जारी होने के बाद भी पेश नहीं हो रहे संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल की तलाश में एसआईटी रविवार शाम देहरादून पहुंची।

एसआईटी ने देहरादून में उनके संभावित ठिकानों की टोह ली, लेकिन उनकी मौजूदगी का पता नहीं लगा। सूत्रों की मानें तो संयुक्त निदेशक के एसआईटी के सामने पेश न होने की स्थिति में कोर्ट से वारंट प्राप्त कर सकती है।

वहीं सोमवार को तीनों सहायक समाज कल्याण अधिकारी रोशनाबाद में एसआईटी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन एसआईटी अध्यक्ष मंजूनाथ टीसी के व्यस्त होने के चलते उनसे पूछताछ नहीं हो सकी।

अब दो जुलाई को उन्हें फिर से पेश होने के लिए कहा गया है। एसआईटी के अधिकारी गीताराम की धरपकड़ के लिए छापे मारे जाने की बात की पुष्टि करने से बचते रहे। एसआईटी प्रभारी ने भी इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें