विधानसभा की 70 सीटों के चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन भरने की प्रक्रिया आरंभ होगी। प्रत्याशी 27 जनवरी तक अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। एक फरवरी तक नामवापसी होगी।
निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, राज्य में 15 फरवरी को मतदान होना है। 11 मार्च को मतगणना होगी और 15 मार्च तक निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। शुक्रवार से सभी जिला व सहायक निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में नामांकन भरने की प्रक्रिया आरंभ होगी।
मतदान के लिए राज्य में 10854 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 75.95 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंग। इनमें 39,23,492 पुरुष और 35,72,029 महिला मतदाता हैं। 151 थर्ड जेंडर वोटर हैं। राज्य में सर्विस मतदाताओं की संख्या 97324 है।
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन जमा करने की प्रक्रिया- 20 जनवरी से
नाम वापसी की अंतिम तिथि- 27 जनवरी
नामांकनों की छंटनी- 30 जनवरी
नाम वापसी की अंतिम तिथि- 1 फरवरी
मतदान- 15 फरवरी
मतगणना- 5 मार्च