उत्तराखंड में मात्र एक राज्यसभा की सीट पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यहां राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले चुनाव के अधिसूचना पहले जारी हो चुकी थी, जिसके बाद आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 12 मार्च है। 13 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 15 मार्च को नाम वापसी होगी।
23 मार्च मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। बता दें कि राज्यसभा चुनाव के नामांकन के लिए विधानसभा भवन में कक्ष संख्या 304 को बनाया नामांकन कक्ष बनाया गया है।