फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ATM से चाहे कितनी बार भी निकालो पैसे, नहीं पड़ेगा कोई चार्ज

Wed, 26 Apr 2017 11:58 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
atm - फोटो : amar ujala
अगर आप बैंकों की ओर से लागू किए गए सर्विस चार्ज, एसएमएस अलर्ट चार्ज से परेशान हैं तो यह बचत खाता आपकी सारी परेशानियां दूर कर सकता है।
 
विज्ञापन

कई मायनों में यहां ग्राहक को बैंकों के मुकाबले ज्यादा आसानी

2 of 6
डाकघर - फोटो : अमर उजाला
यहां न तो कोई ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा, न ही डुप्लीकेट पासबुक के लिए अलग से कोई पैसा। खास बात यह है कि यहां मिले एटीएम से सप्ताह, महीने में जितनी बार चाहें, ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

एसएमएस अलर्ट की सुविधा भी मुफ्त

3 of 6
शनिवार को जिले में डाकघर खुले
मुख्य डाकघर अधिकारी वाईएस असवाल ने बताया कि बैंकों की तरह डाकघर में भी बचत खाता खुलवाया जा सकता है। डाकघर में खाता खुलवाना और ब्याज की दरें बिल्कुल बैंकों जैसी ही हैं लेकिन कई मायनों में यहां ग्राहक को बैंकों के मुकाबले ज्यादा आसानी है।
 

4 of 6
atm card
उन्होंने बताया कि डाक विभाग की ओर से अपने ग्राहकों को एटीएम कार्ड भी जारी किया जा रहा है। इसके लिए डाक विभाग की दो एटीएम मशीनें शहर में लगाई गई हैं। एक जीपीओ में और दूसरी गढ़ी कैंट में। ग्राहक इनसे जितना चाहें कैश निकाल सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
aadhar card
इसके साथी ही बैंकों के एटीएम में भी यह कार्ड चलते हैं। यह सुविधा हाल ही में शुरू हुई है। शहर में अभी तक करीब 1500 ग्राहकों ने एटीएम ले लिया है। खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। वाईएस असवाल के मुताबिक यहां एसएमएस अलर्ट की सुविधा भी मुफ्त दी जाती है।उन्होंने बताया कि डुप्लीकेट पासबुक लेनी हो या फिर अकाउंट वेरिफिकेशन कराना हो, कहीं भी कोई अलग से चार्ज नहीं वसूला जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वाइप मशीन - फोटो : अमर उजाला
डाक विभाग स्वैपिंग की सुविधा पर काम कर रहा है। मुख्य डाकघर अधिकारी वाईएस असवाल के मुताबिक जल्द ही डाक विभाग यह सुविधा भी शुरू कर देगा। इसके बाद डाकघर से एटीएम कार्ड लेने वाले ग्राहक कहीं भी शॉपिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें