फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में 68.67 से कम पर एलएलबी में सीट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में एलएलबी में 68.67 प्रतिशत से कम अंकों पर दाखिला नहीं मिलेगा। कॉलेज ने बुधवार को एलएलबी की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। दाखिले 13 से 17 सितंबर के बीच होंगे।
विज्ञापन

एलएलबी की विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल दीक्षित ने बताया कि एलएलबी की कुल 300 सीटों पर प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में जो छात्र चुने गए हैं, वह वेबसाइट पर अपना नाम देख सकते हैं। एडमिशन 13 से 17 सितंबर के बीच होंगे। इसके बाद जो सीटें खाली रह जाएंगी, उनके लिए दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। एडमिशन सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे के बीच होंगे। एडमिशन के लिए छात्रों को सभी मूल दस्तावेज भी लेकर आने होंगे।
विज्ञापन

किसकी कितनी रही कटऑफ
एलएलबी में सामान्य वर्ग के लिए 68.67 प्रतिशत, एससी के लिए 60.61 प्रतिशत, एसटी के लिए 62.08 प्रतिशत कटऑफ रही है।
यहां देखें कटऑफ : http://davpgcollege.in/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें