फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां सड़क सुविधा है नहीं, पैदल मार्ग बदहाल 

Fri, 05 Jan 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
ऐसी सड़कों पर चल रहे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोटद्वार के विकासखंड दुगड्डा के हनुमंती-चंडाखाल पैदल मार्ग की कई साल से सुध न लिए जाने से इस पर पैदल आवाजाही करना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


क्षेत्र में सड़क सुविधा न होने के कारण दर्जनभर गांवों के लोग कांडी-दुगड्डा हाईवे तक पहुंचने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं। एक साल पहले इस पैदल संपर्क मार्ग के सुधारीकरण के लिए एक लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिसे अन्यत्र खर्च कर दिया गया है। हनुमंती चंडा मांडई मोटर मार्ग एवं क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने जिला पंचायत अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मार्ग के सुधारीकरण की गुहार लगाई है।

क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के सचिव योगंबर सिंह नेगी, ग्रामीण कुसमा देवी, कावित्री देवी, प्यारेलाल, अंजू देवी, इंद्रमोहन, विनोद बिष्ट, जगदीश प्रसाद और अनीता देवी का कहना है कि दुगड्डा-कांडी स्टेट हाईवे के हनुमंती बाजार से क्षेत्र के कई गांवों के लिए पुराना पैदल मार्ग बना है। सड़क सुविधा न होने के कारण अविभाजित यूपी के समय से लोग इस पैदल मार्ग पर आवाजाही करते हैं। जिला पंचायत पौड़ी में यह मार्ग अश्व मार्ग की श्रेणी में दर्ज है। जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी जिला पंचायत पौड़ी के पास है।
विज्ञापन


मार्ग कई स्थानों पर आपदा से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कई जगह झाड़ियां उगी होने के कारण जंगली जानवरों का भय बना रहता है। मार्ग के सुधारीकरण का कार्य शीघ्र शुरू करवाने के लिए ग्रामीण कई बार अधिकारियों को लिखित और मौखिक रुप से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

क्षतिग्रस्त मार्ग पर गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को मुख्य मार्ग तक लाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इस अश्व मार्ग से चण्डा वल्ला, चंडा पल्ला, दूणी मनोहर के ग्रामीण परेशानी उठाकर मार्ग पर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। गांव के लिए मोटर मार्ग भी स्वीकृत है जो कड़े वन कानूनों के मकड़जाल में फंसा है। पैदल मार्ग की हालत भी खराब होने के कारण लोग गांव छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


पैदल मार्ग की मरम्मत के लिए धनराशि आवंटन का कार्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की संस्तुति पर की जाती है। पूर्व में इसके लिए एक लाख रूपये स्वीकृत किए गए थे, जिससे पूरा मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा था। इसके लिए पुन: आगणन तैयार किया जाएगा।
- आलोक रावत, जेई जिला पंचायत पौड़ी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें