फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वर्षों में पहली बार अक्तूबर का पहला सप्ताह रहा सूखा

Mon, 08 Oct 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

अक्तूबर का पहला सप्ताह सूखा बीत गया है। 11 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है कि बारिश नहीं हुई है, जबकि छह अक्तूबर 2009 में मूसलाधार बारिश हुई थी।

विज्ञापन


इस दौरान 138.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। हालांकि राज्य मौसम विज्ञान केंद्र 19 फीसदी कम या ज्यादा बारिश होने पर मानसून को सामान्य मानता है। वर्ष 2008 में भी अक्तूबर में बदरा बरसे थे। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि नौ, 10 अक्तूबर और 13 से 15 अक्तूबर के बीच बारिश की संभावना है। इन तिथियों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


दिन में चटक धूप, दोपहर बाद ठंडी हवा 
दिन में चटक धूप बेहाल कर रही है तो दोपहर बाद ठंडी हवा मौसम में बदलाव का एहसास करा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। रविवार को भी सुबह से ही चटक धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम  तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें