फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन जैसा कोई नहीं बन सकता: भज्जी

Thu, 24 Oct 2013 09:35 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर जैसा महान खिलाड़ी न कोई बन सकता है और न ही आने वाले समय में कोई बन सकेगा। मैदान के अंदर ही नहीं बाहर भी वे बहुत अच्छे और शांत खिलाड़ी हैं। सचिन की जगह कोई नहीं ले सकता। यह कहना है भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का।
विज्ञापन


देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए भज्जी ने कहा कि सचिन के संन्यास लेने से क्रिकट को जो नुकसान होगा, उसकी भरपाई करना मुश्किल होगा।

पढें, लुटेरे! गरीब छात्रों के साथ धोखा, दस करोड़ का फर्जीवाड़ा

सचिन की मौजूदगी प्रेरणादायक रही
मैदान और ड्रेसिंग रूम में सचिन की मौजूदगी युवा खिलाड़ियों के लिए हमेशा प्रेरणादायक रही है। नए खिलाड़ियों को भी सचिन हमेशा खेल की बारीकियां सिखाते रहते हैं। सचिन के रिकॉर्ड उनकी महानता को बयान करने के लिए काफी हैं।
विज्ञापन


जिनको तोड़ना बहुत मुश्किल है। कोई भी बल्लेबाज अगर उनके रिकॉर्ड के आधे भी बना ले तो यह बहुत होगा। भारतीय टीम में वापसी के बारे में भज्जी ने कहा कि वे मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल और चैंपियंस लीग में खेले हैं।

पढें, खुलने वाला है राजाजी का संसार, कर लीजिए दीदार

विराट कोहली भावी कप्तान
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने 3 विकेट भी लिए। इसके साथ ही वे वापसी के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। वहीं वर्तमान ऑस्ट्रेलिया दौरे में अश्विन और अन्य भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन और सीरीज के रिजल्ट के बारे में बोलने से हरभजन ने मना कर दिया।

पढें, भाजपा के जनसमर्थन से बौखला गई कांग्रेसः रामदेव

मौजूदा टीम में विराट कोहली को भज्जी भावी कप्तान के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि वह जुझारू खिलाड़ी है, जो मैदान में हमेशा जीतने के लिए लड़ना जानता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें