फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डंपिंग जोन में गेट नहीं, कूड़ा खा रहे बेसहारा पशु

Tue, 06 Oct 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर के स्थित बने डंपिंग जोन में गेट न होने से बेसहारा पशु कूड़े के ढेर में पहुंच रहे हैं। गाय समेत अन्य पशु पॉलीथीन और प्लास्टिक खा रहे हैं। हाल ही में एक गाय की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने डंपिंग जोन में गेट लगाने की मांग तेज कर दी है। डंपिंग जोन खुला होने से पशुओं के कूड़ा खाने के साथ कचरा भी आसपास फैल रहा है। इससे दुर्गंध, गंदगी और संक्रमण का खतरा भी मंडराता है। पॉलीथीन व अन्य हानिकारक सामग्री खाने से पशु बीमार भी हो रहे हैं। स्थानीय निवासी कपिल राणा का कहना है कि गेट लगने से पशुओं को अंदर जाने से रोका जा सकेगा और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता भी बनी रहेगी।महाविद्यालय के छात्र बलविंदर सिंह का कहना है कि खुले के कारण पशुओं की जान को खतरा बना है। साथ ही कूड़ा बिखरने से आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें