सरोवर नगरी नैनीताल में आगामी 15 मई से 55 सीटर बस के आने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और केवल 35 सीटर वाली बसों को ही आने दिया जाएगा। एसएसपी ने नैनीताल में यातायात और पार्किंग से संबंधित रिपोर्ट हाइकोर्ट में पेश कर यह जानकारी दी।
नए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक काठगोदाम और कालाढूंगी से नैनीताल आने वाली बड़ी बसों को रोका जाएगा।
न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया एवं न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की खंडपीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई। नैनीताल निवासी प्रो. अजय रावत ने हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर नैनीताल शहर के सौंदर्यींकरण व नैनी झील के अस्तित्व को बचाने की अपील की थी।