II
-हाथ में संक्रमण होने की वजह से सुबह भर्ती कराया गया था 75 वर्षीय मरीज
I
I
I
Iहाथ में संक्रमण होने पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में आए मरीज को आपरेशन की जरूरत पड़ी, लेकिन सर्जन ने आईसीयू बेड नहीं होने से मना कर दिया। इसके चलते परिजन इमरजेंसी से लेकर ओपीडी भवन तक के चक्कर काटते रहे। शाम को अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मुश्किल से बेड मिला तो शाम को उसका आपरेशन हो सका।
I
Iदरअसल 75 वर्षीय मरीज को तत्काल आपरेशन की जरूरत थी। मामला सर्जरी विभाग को रेफर किया गया। बताया जाता है कि उस समय आईसीयू में बेड खाली नहीं थे। इस पर सर्जन ने आपरेशन करने से मना कर दिया। मामला प्राचार्य डॉ. गीता जैन और एमएस के संज्ञान में पहुंचा दोनों अधिकारियों ने इस मामले में हस्तक्षेप करके मरीज को किसी तरह आईसीयू बेड उपलब्ध कराया, तब जाकर देर शाम आपरेशन हो सका।
I
I
I
I
I
I
मामला संज्ञान में आया था, आईसीयू में कोई बेड खाली नहीं था, बाद में बेड खाली हो गया था और मरीज को आपरेशन करवाया गया। -डॉ अनुराग अग्रवाल, एमएस दूनI