चकराता। लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत ठेकेदार संगठन के अध्यक्ष पद के लिए एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। उधर, संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव के लिए तिथि निर्धारित कर शीघ्र ही चुनाव कराया जाएगा। चकराता ठेकेदार संगठन के अध्यक्ष चुन्नी लाल के इस्तीफा देने के बाद आयोजित की गई बैठक में अध्यक्ष पद के लिए नए नाम पर चर्चा की गई। इस दौरान पांच लोगों ने पद पर अपनी उम्मीदवारी की है। बैठक में सभी उम्मीदवारों की एक नाम पर सहमति बनाने के प्रयास किए गए लेकिन सहमति नहीं बन पाई। संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष चुन्नी लाल रावत ने बताया कि आपसी सहमति नहीं बनने की स्थिति में चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए आगामी कोई तिथि निर्धारित कर उसकी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। बैठक में अर्जुन सिंह चौहान, साधीराम, मोहर सिंह, बारूदत्त जोशी, ध्यान सिंह, जयपाल सिंह, दाता राम जोशी, सालक राम जोशी, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद