हरबर्टपुर। कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर में कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार चालक की पहचान में जुटी है। पुलिस को दी तहरीर में राजकीय इंटर कॉलेज, हरबर्टपुर के समीप निवासी रीना ने बताया कि 16 फरवरी को उनके पति सुनील कश्यप बाइक से हरबर्टपुर से घर आ रहे थे। इस दौरान तेजी और लापरवाही से एक कार चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। बताया कि उनके पति को काफी चोटें आईं। पति की पैर की हड्डी भी टूट गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में उनके पति का उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना का कारण बनने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि चालक की पहचान की जा रही है। संवाद