फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में लापता हुए युवक का नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
टौंस नदी में लापता की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाते एसडीआरएफ जवान। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। त्यूनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टौंस नदी में लापता हुए युवक का शनिवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। शाम ढलने पर ऑपरेशन को रोक दिया गया। रविवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते शुक्रवार की शाम को त्यूनी क्षेत्र स्थित झूलापुल पर पहुंचे एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी थी। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने की खासा कोशिश की थी, लेकिन कुछ ही देर में युवक आंखों से ओझल हो गया था। युवक की पहचान ध्यान सिंह (33) पुत्र जीवदास निवासी पुरटाड़ के रूप में हुई थी। थानाध्यक्ष संदीप पंवार ने बताया कि बरसात के कारण पानी खासा मटमेला आ रहा है। इस कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें