मेडिकल की कॉमन प्रवेश परीक्षा नीट-2 आने के बाद कई अभ्यर्थियों को इस बात की चिंता है कि कहीं पैटर्न न बदल गया हो, नियम न बदल गए हों। ऐसे में यह जानकारी अहम है कि पेपर का पैटर्न बिल्कुल एक मई को हुई नीट-1 जैसा ही होगा। इसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सीबीएसई ने एआईपीएमटी के नोटिफिकेशन को अब नीट-2 का रूप दे दिया है। इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पेपर 180 सवालों का होगा, जिसके कुल अंक 720 ही होंगे। परीक्षा के लिए ढाई घंटे पहले ही एंट्री शुरू हो जाएगी। 10 बजे परीक्षा शुरू होगी, इससे पहले 9:30 बजे एंट्री बंद कर दी जाएगी।
नीट-2 में सिलेबस भी नीट 1 (पूर्व में एआईपीएमटी) जैसा ही होगा। नीट-2 में ड्रेस कोड भी पहले जैसा ही होगा। खास बात यह है कि नीट-2 के लिए भी देहरादून और हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र होंगे। परीक्षा का शुल्क सामान्य अभ्यर्थी के लिए 1400 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 750 रुपये होगा।
अचीवर्स क्लासेज के सीईओ मनु पंत के मुताबिक नीट-2 से ज्यादा घबराएं नहीं। नीट-1 प्रश्न पत्र को देखकर पैटर्न समझना और आसान हो जाएगा। नीट-1 और नीट-2 की ‘आंसर की’ एक साथ जारी की जाएगी।
यहां करें नीट-2 के लिए ऑनलाइन आवेदन : www.aipmt.nic.in