फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना शव मिला, ना गाड़ी, अब थाना पुलिस करेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अंतर्गत अणु से 200 मीटर आगे टौंस नदी में समाई कार और उसमें सवार व्यक्ति का अब तक पता नहीं चल सका है। शनिवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने गहरे पानी में उतर कर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कुछ नहीं पता चल सका।
विज्ञापन

बतादें कि बीते बुधवार को हुए हादसे में कार सवार नवीन शर्मा निवासी हिमाचल कार समेत नदी में लापता हो गया था। घटना स्थल से कार की नंबर प्लेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और कार के खाई से गिरने के निशान मिले थे। कागजातों के आधार पर लापता हुए व्यक्ति की पहचान हो सकी थी। उसकी तलाश के लिए थाना पुलिस ने एसडीआरएफ के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन 48 घंटे सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद कुछ हासिल नहीं हुआ। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने भी दो दिन तक अभियान चलाया। एनडीआरएफ के टीम डीलर इंस्पेक्टर मयंक कुमार ने बताया कि 10 सदस्य ने डीप ड्राइवर और तीन बोट की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लगातार एनडीआरएफ के जवान बोट के माध्यम से नदी में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। नदी में अत्यधिक सिल्ट आ रही है, जिस कारण वाटर कैमरा भी काम नहीं कर रहे है। करीब सात किमी के दायरे में सर्च किया गया। थानाध्यक्ष त्यूनी आशीष रवियान का कहना है कि थाना पुलिस निगरानी रखे हुए हैं। जरूरत के अनुसार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें