फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के खिलाफ देहरादून में बाजार नहीं रहेगा बंद

Mon, 28 Nov 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
संबोधित करते किशोर उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दून उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि आज बाजार बंद रखने की बात मात्र अफवाह है।
विज्ञापन


बाजार और पेट्रोल पंप सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। यदि किसी ने बाजार बंद कराने का प्रयास किया तो व्यापार मंडल इसका विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से व्यापारियों में कोई नाराजगी नहीं है, इतना जरूर है कि 10 से 15 दिनों की दिक्कत है। इसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।

वहीं दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने भी बाजार बंद रखने की बात से इनकार किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठान अन्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। व्यापारियों का नोटबंदी का विरोध नहीं है इतना जरूर है कि नोटबंदी से पहले इसकी तैयारी कर लेनी चाहिए थी ताकि आम जनता को परेशानी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुकी है उसकी ओर से आज कोई बंद नहीं है, हमारा केवल नोटबंदी से जनता को होने वाली परेशानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन है।
- किशोर उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें