फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते राश्ान पर मचने लगा बवाल

Thu, 22 Aug 2013 04:20 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को लांच हुई खाद्य सुरक्षा योजना पर सवाल खड़े कर कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह योजना तो भाजपा सरकार पहले ही अटल खाद्यान्न योजना के रूप में शुरू कर चुकी है, कांग्रेस सरकार ने नया क्या किया ये बताएं।

सरकार के पास नहीं विजन
पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के पास कोई विजन नहीं है।

उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने दो रुपए किलो गेहूं व तीन रुपए किलो चावल देने के लिए अटल खाद्यान्न योजन लागू की थी।

क्या नया हुआ यह बताए
लांच करने के लिए बुलाए गए सम्मेलन में खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी ने भी शिरकत की थी। अब कांग्रेस ने क्या नया किया यह बताए।

भाजपा सरकार ने तो एक निश्चित राशि का टैक्स अदा करने वाले एपीएल वर्ग को भी अटल खाद्यान्न योजना का लाभ देने का निर्णय लिया था।

भाजपा की हे योजना
हमने बिल्कुल नया किया था और कांग्रेस ने हमारी योजना को नया नाम देकर लागू कर दिया। यह घोर आपत्तिजनक है। और, यह सब इसलिए भी हो रहा है कि कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है।

भाजपा सरकार ने विवि बनाए और कांग्रेस सरकार ने उनके नाम बदलने का काम किया। खुद नया विवि खड़ा करती तो समझ में आता। लेकिन जनता सब समझ रही है, समय आने पर जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें