फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: उत्तराखंड में लागू होना चाहिए सख्त भू-कानून...बोले पूर्व सीएम निशंक प्रदेश की भूमि को बचाना जरूरी

Tue, 27 Aug 2024 09:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादूनत

सार

पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से राज्य में सख्त भू-कानून के पक्षधर हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : सोशल मीडिया अकाउंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में सख्त भू-कानून लागू होना चाहिए। राज्य का अधिकांश हिस्सा वन क्षेत्र है। उसके बाद जो जमीन बची है उसमें ही राज्य का विकास और अन्य कार्य होने हैं। ऐसे में प्रदेश की भूमि को बचाना जरूरी है। निशंक ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से राज्य में सख्त भू-कानून के पक्षधर हैं।

विज्ञापन


मसूरी दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम डाॅ. निशंक ने प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि जनता ने विपक्ष को बोलने की जिम्मेदारी दी है। धामी सरकार में राज्य की कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। गैरसैंण विधानसभा में एक निर्दलीय विधायक द्वारा गुप्ता बंधुओं के माध्यम से पांच सौ करोड़ एकत्र करने और सरकार गिराने के मामले में डाॅ. निशंक ने कहा कि विधानसभा में कोई बात होती है तो उसमें गंभीरता होनी चाहिए।

विधानसभा कोई चौराहे पर भाषण देने का अड्डा नहीं है। वहां एक एक शब्द का मूल्य होना चाहिए। ये कोई घटना है तो हर कीमत पर इसका खुलासा एक निर्धारित समय पर होना चाहिए। साथ ही कहा कि जिसने ये आरोप लगाया उसको भी खुलासा करना चाहिए और सरकार को इस बारे में पूछना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  एनएच ने पहाड़ों में टनल बनाने की योजना में की बदलाव करने की तैयारी, जानिए क्या फायदे होंगे
विज्ञापन


डाॅ. निशंक ने कहा कि आगामी 26 से 28 अक्टूबर तक एक अंतरराष्ट्रीय संस्कृति, कला व साहित्य का महोत्सव मनाया जायेगा। इसमें चालीस देशों के लोग आएंगे। अंकिता भंडारी कांड को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी ताकत के साथ कार्य कर रही है। आरोपी सलाखों के पीछे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें