फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशंक समेत आठ ने भरा पर्चा, सात का अधूरा

Fri, 18 Apr 2014 01:52 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


निशंक सुबह 11.10 बजे रोशनाबाद स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। भाजपा विधायक मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, प्रेमचंद्र अग्रवाल, चंद्रशेखर भट्टेवाले, आदेश चौहान के अलावा निशंक की बेटी आरुषि भी साथ थी। 55 मिनट में नामांकन प्रक्रिया निपटाकर 12.05 पर वह बाहर निकल आए।

सात अन्य ने भी भरा पर्चा
निशंक अलावा सात अन्य प्रत्याशियों ने बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किया। सपा प्रत्याशी अनिता सैनी ने भी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद बड़थ्वाल आदि के साथ पहुंचकर नामांकन कराया।
विज्ञापन


शिवसेना के विशाल चौधरी, पीस पार्टी की रेखा, देवदत्त शर्मा, आनंद कुमार वर्मा, राजेश्वर सिंह और संजय गोयल ने भी अपने नामांकन दाखिल किए।

न‌िशंक का पर्चा रहा अधूरा, मेमो जारी

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से नामांकन के समय दाखिल किया गया शपथ पत्र पूरा नहीं था। जिसके चलते निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें मेमो जारी किया।

हालांकि बाद में निशंक की ओर से कॉलम को भरते हुए दूसरा सेट दाखिल कर दिया गया। निशंक के अलावा बृस्पतिवार को सात अन्य प्रत्याशियों को भी मेमो जारी किए गए।

निशंक ने शपथ पत्र का एक कॉलम खाली छोड़ा था। निशंक के अलावा सपा की अनिता सैनी, शिवसेना के विशाल चौधरी, पीस पार्टी की रेखा, यूकेडी के देवदत्त शर्मा, आनंद कुमार वर्मा, राजेश्वर सिंह और संजय गोयल के नामांकन भी अपूर्ण पाए गए। इन लोगों को भी निर्वाचन अधिकारी ने मेमो जारी किए।

अब तक कुल 11 प्रत्याश‌ियों को जारी हुए मेमो

बृहस्पतिवार तक हरिद्वार सीट पर 12 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन कराया जा चुका है। इनमें से आम आदमी पार्टी की कंचन चौधरी भट्टाचार्य को छोड़ दें तो बाकी सभी के नामांकन में कुछ न कुछ कमी पाई गई। जिसके चलते उन्हें निर्वाचन अधिकारी की ओर से मेमो जारी किए गए।

इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत, बसपा प्रत्याशी हाजी इस्लाम को भी मेमो जारी हुए थे। निर्वाचन अधिकारी के हवाले से जिला सूचना अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत की ओर से बृहस्पतिवार को नामांकन प्रपत्र पूर्ण पर सैटों में जमा करा दिए गए।

वहीं बसपा के हाजी मौहम्मद इस्लाम ने भी नामांकन प्रपत्र पूर्ण कर जमा कराए।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के साथ अंदर घुसने को लेकर होड़

निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्याशियों के साथ केवल पांच समर्थकों को नामांकन परिसर में जाने की अनुमति दी गई है। इसका बार-बार प्रचार भी किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद समर्थकों में प्रत्याशियों के साथ अंदर जाने को लेकर होड़ मची हुई और समर्थक पुलिस से भी उलझ रहे हैं।

बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी डा. निशंक के साथ विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, आदेश चौहान, संजय गुप्ता, चंद्रशेखर भट्टेवाले, मेयर मनोज गर्ग बेटी आरुषि और उनके परिवार का एक सदस्य कलेक्ट्रेट के गेट पर लगाई गई बेरिकेटिंग से अंदर पहुंचे।

बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता भी अंदर घुसने लगे तो पुलिस वालों ने बाहर ही रोक लिया। उन्होंने अपने आप को जिलाध्यक्ष बताकर अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन कोई पुलिस नहीं मानी। इस बात को लेकर पुलिसकर्मियों और जिलाध्यक्ष में नोकझोंक भी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें