मसूरी। रोटरी क्लब मसूरी की ओर से मसूरी पब्लिक स्कूल के सभागार में अंतरविद्यालयी प्रतिभा प्रतियोगिता उभरते सितारे 2026 का आयोजन किया गया। इसमें निर्मला इंटर कॉलेज ने तीन ट्रॉफियां जीतीं।
समूह गायन में निर्मला इंटर कॉलेज प्रथम, महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर द्वितीय और आरएन भार्गव इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। समूह नृत्य में निर्मला इंटर कॉलेज ने बाजी मारी। मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज दूसरे और सेंट लॉरेंस स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। निर्मला इंटर कॉलेज ने प्रतियोगिता की भानू जैन स्मृति ट्रॉफी भी अपने नाम की। एनके जैन स्मृति ट्रॉफी मसूरी गर्ल्स स्कूल और नीरज गुप्ता स्मृति ट्रॉफी अटल उत्कृष्ट घनानंद इंटर कॉलेज को प्रदान की गई। मुख्य अतिथि प्रिया सिंह और विशिष्ट अतिथि मसूरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में शिवाजी गायकवाड़, इवान जोसेफ और किरण त्रिपाठी शामिल रहे। रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष अश्वनी मित्तल ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विद्यालयों, शिक्षकों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान शलभ गर्ग, नूपुर करनवाल कैंतूरा, रजत अग्रवाल, डॉ. डीके जैन, विनेश सांघल, मनमोहन करनवाल, शैलेंद्र करनवाल, विपुल मित्तल, संजय जैन, फिरोज अली मौजूद रहे।