मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सोमवार को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) जारी की। इनमें देश के शीर्ष संस्थान, देश के शीर्ष विवि, देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज, सामान्य कॉलेज, मैनेजमेंट कॉलेज, फार्मेसी, लॉ, आर्किटेक्चर और मेडिकल कॉलेजों की अलग-अलग रैंकिंग जारी की गई है।
देश के शीर्ष संस्थानों की सूची में लगातार तीसरे साल आईआईटी रुड़की, आईआईएम काशीपुर और जीबी पंत विवि ने उत्तराखंड की लाज बचाई है। सूबे में 29 राजकीय, प्राइवेट और डीम्ड के अलावा सात केंद्रीय महत्व के संस्थान, एक केंद्रीय विवि भी है। देश के शीर्ष 100 संस्थानों में लगातार दूसरे साल आईआईटी रुड़की और आईआईएम काशीपुर के नाम शामिल हैं।