फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निरंजनपुर मछली तालाब बनेगा पर्यटन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
-सार्वजनिक प्लाजा, पैदल और साइकिलिंग ट्रेक की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

-नगर निगम ने डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी
-मुख्यमंत्री भी कर चुके हैं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। निरंजनपुर मछली तालाब को निगर निगम पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगा। करीब 3.129 हेक्टेयर में फैले तालाब के आसपास सार्वजनिक प्लाजा, पैदल और साइकिलिंग ट्रेक आदि विकसित किए जाएंगे। नगर निगम ने इसकी डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी है।
देहरादून शहर के पश्चिम की तरफ एक प्राचीन तालाब स्थित है। जो निरंजनपुर मछली तालाब के नाम से जाना जाता है। कुछ माह पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मछली तालाब में पर्यटन केंद्र की उपयोगिता एवं आवश्यकताओं को देखते हुए इसको विकसित करने की घोषणा की थी। इसी के तहत नगर निगम ने तालाब को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए करीब 13 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कहा कि दून में आम नागरिकों के सैर-सपाटा व साइकिलिंग के साथ ही बच्चों के मनोरंजन आदि के लिए सार्वजनिक खुले स्थान बहुत कम उपलब्ध हैं। ऐसे में मछली तालाब बेहतर विकल्प हो सकता है।

इस तरह विकसित किया जाएगा मछली तालाब
-झील के आसपास सार्वजनिक प्लाजा होगा।
-झील के चारों तरफ सैर-सपाटा करने के लिए पैदल मार्ग विकसित किया जाएगा।
-साइकिल चलाने वालों के लिए झील के चारों तरफ साइकिलिंग ट्रेक होगा।
-पर्यटकों के लिए मनोरंजन की सुविधा जैसे नौकायन, चिल्ड्रन पार्क आदि होगा।
-घूमने वालों के लिए जलपान एवं भोजन की आसान उपलब्धता के लिए फूड कॉर्नर।
-अन्य सार्वजनिक सुविधाएं जैसे स्वयं सहायता समूहों की ओर से उत्तराखंड के पारंपारिक खाद्य व अन्य उत्पादों के लिए बाजार की उपलब्धता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें