राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की प्रयोगात्मक और सैद्धांतिक परीक्षा की तिथि शुक्रवार को घोषित कर दी गई। क्षेत्रीय निदेशक एसके तंवर ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 से 30 सितंबर तथा सैद्धांतिक परीक्षाएं तीन अक्तूबर से एक नवंबर तक चलेंगी। परीक्षा की समय सारणी एनआईओएस की वेबसाइट (www.nios.ac.in) पर उपलब्ध है।
छात्र परीक्षा केंद्र पर आईकार्ड, फोटो पहचान पत्र और हॉल टिकट लेकर पहुंचे। वहीं, अगर छात्र का परीक्षा केंद्र 50 किलोमीटर दूर है तो वह ई सर्विसेज के जरिये परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।