फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन चालक से परेशान होकर छात्रा ने की खुदकुशी, डायरी में लिखी कई बातें 

Thu, 18 Oct 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल वैन चालक की हरकतों से परेशान नौवीं की एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि चालक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींची और वीडियो भी बना लिया ।

विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से  वह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। बुधवार को छात्रा के परिजनों ने चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 10 अक्तूबर को पीड़ित छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने 12 अक्तूबर को उसने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन

छात्रा की डायरी में लिखी हैं कई बातें 

एसओ प्रेमनगर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार को छात्रा के पिता ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को स्कूल वैन का चालक परेशान कर रहा था। ड्राइवर का नाम अमन निवासी श्यामपुर है। उनकी बेटी को लगभग साल भर पहले अमन बहला-फुसलाकर मसूरी ले गया था।

वहां अमन ने उनकी बेटी का फोटो खींचा और उसे उसकी ही फेसबुक पर अपलोड कर दिया था। मामला संज्ञान में आने के बाद परिजनों के मना करने पर भी अमन ने छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा। अब उसे वीडियो और फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था। 

पुलिस को छात्रा के घर से एक डायरी भी मिली है। इस डायरी में उसने खुद को धोखा मिलने की बात कही है। लिखा है कि मैं जीना नहीं चाहती हूं। मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी कि धोखा मिलेगा।  एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए छात्रा की डायरी की भी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें