यातायात पुलिस ने शनिवार रात को रैश ड्राइविंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। शहर में सर्वे चौक, आराघर, दिलाराम चौक आदि जगहों पर टीमें तैनात की गईं। इन जगहों पर 11 वाहन चालकों के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में चालान की कार्रवाई की गई। जबकि, नौ वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा मालदेवता और आईएसबीटी क्षेत्र में रैश ड्राइविंग करने वाले 25 वाहनों के चालान काटे गए। एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।