फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल : रेडियोलॉजिस्ट की सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा है। इससे अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी बनी हुई है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए रोजाना मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के चार पद खाली हैं, लेकिन सैलरी कम होने की वजह से कोई यहां ज्वाइन करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


दून अस्पताल में लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट की कमी बनी हुई है। इसके चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। कभी मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड के वापस किया जाता है तो कभी उन्हें अगले दिन बुलाया जाता है। सरकारी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की सैलरी कम है। जबकि, निजी अस्पताल में सैलरी दोगुने से तीन गुना ज्यादा है। यही वजह है कि रेडियोलॉजिस्ट निजी अस्पताल में नौकरी करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है, लेकिन वह प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।
अस्पताल में सिर्फ तीन रेडियोलॉजिस्ट हैं। एक ओपीडी, एक आईपीडी और एक एएनसी के अल्ट्रासाउंड करते हैं। अगर एक रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर चले जाते हैं तो मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन


-
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर बात चल रही है। जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट की सैलरी बढ़ाई जाएगी। इसके बाद ही अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट बढ़ पाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. आशुतोष सयाना, प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें