फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में प्रसाद के रूप में मिलेंगी 9 खास चीजें, जानिए...

Sat, 09 Sep 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
kedarnath
विज्ञापन
रविवार से केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले भक्तों को प्रसाद में चौलाई की पंजरी, खुमेरा सहित 9 उत्पाद मिलेंगे। प्रसाद को चार प्रकार के बैग में पैक किया गया है। गंगाजल के अलावा अन्य सभी उत्पाद महिला समूहों द्वारा तैयार कर पैकिंग की गई है।
विज्ञापन


शनिवार को जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने नौ स्थानीय उत्पादों वाले केदारनाथ धाम के प्रसाद को लॉंच किया। कहा कि, देश-विदेश के श्रद्धालु दर्शनों को धाम पहुंच रहे हैं। लेकिन, हम उन्हें कोई भी ऐसी वस्तु नहीं दे पा रहे हैं, जिसे वे अपने परिवार के लिए ले सके।

ऐसे में नौ उत्पादों को शामिल कर प्रसाद तैयार किया गया है, जो श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को प्रसाद में चौलाई की पंजरी, खुमेरा, एक छोटी बोतल में गंगाजल, बेल पत्री, स्थानीय स्तर पर तैयार शहद, केदारनाथ की भस्म, स्थानीय स्तर पर जड़ी-बूटी से बनी धूप, महिला समूह द्वारा तैयार किया गया साफा और बाबा केदार का सिक्का शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इस प्रसाद को रिंगाल, जूट, कपड़ा और कागज के बैग में पैक किया गया है, जिसका मूल्य 2 से पांच सौ रुपये रखा गया है। इस मौके पर इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि, यह पहल आने वाले समय में केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा में स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगी।

इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ब्लाक स्तर सप्ताह के प्रत्येक रविवार कोग हाट लगाई जाएगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें