फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नौ निशानेबाज राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी में लगाएंगे निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIनिशानेबाजी की प्री-नेशनल प्रतियोगिता में नौ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग चैंपियनशिप में जगह पक्की की है। सभी खिलाड़ी सोशल बलूनी शूटिंग अकादमी के छात्र हैं।
विज्ञापन

I
Iकोच अक्षय आनंद ने बताया, 10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में पवन दलिया ने अंडर-19 वर्ग में 400 में से 376 और सक्षम शर्मा ने 373 अंक हासिल कर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। जबकि अंडर-16 में अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने 369, रुद्र डोभाल ने 366, एयर राइफल अंडर-16 वर्ग में लोकांशी बिष्ट ने 374, काव्यांशी ने 363, एयर पिस्टल अंडर-16 पुरुष वर्ग में शौर्य रावत ने 400 में से 357, महिला वर्ग में सनावी ने 337 और 50 मीटर राइफल में अनिरुद्ध राणाकोटी ने 600 में से 567 स्कोर कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। चयनित सभी आठ खिलाड़ी 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, विद्यालय के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने छात्रों को सम्मानित किया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें