फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फार्मासिस्ट न मिलने और दवाओं के भंडारण में लापरवाही पर नौ मेडिकल स्टोर को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने पछवादून क्षेत्र में 14 मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट न मिलने समेत कई अनियमितताएं पाए जाने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने नौ मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया। मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस भी जारी किए। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने और दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर संबंधित मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।



औषधि नियंत्रण विभाग को पछवादून क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में अनियमितता की शिकायत मिल रही थी। शनिवार की देर शाम ड्रग इंस्पेक्टर मानेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने सबसे पहले सेलाकुई में राजकीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के पास छह मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षक किया। इस दौरान तीन मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट और मालिक दोनों ही गायब मिले। मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी और नारकोटिक्स ड्रग का रिकाॅर्ड नहीं मिला। एक्सपायर दवाओं को रखने के लिए अलग से बॉक्स भी नहीं बनाए गए थे। मेडिकल स्टोर में गंदगी पाई गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को बंद कर दवा के क्रय और विक्रय पर रोक लगा दी।
विज्ञापन




उसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने सेलाकुई, सहसपुर और बरोटीवाला में आठ मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह में फार्मासिस्ट, स्टॉक, नारकोटिक्स और एक्सपायर दवाओं के रिकाॅर्ड नहीं मिले। दवाओं के भंडारण व कोल्ड चेन की व्यवस्था में भी अनियमितताएं पाई। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर मानेंद्र सिंह राणा ने बताया कि नौ मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी कर व्यवस्था में सुधार और संबंधित दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुधार न होने और दस्तावेज उपलब्ध न करवा पाने की स्थिति में संबंधित मेडिकल स्टोर के ड्रग लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें