यहां जब एक ही झटके में नौ किलो सोना गायब हो गया तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। चारों तरफ ऐसा अफरा तफरी का महौल बना कि हर कोई हक्का-बक्का रह गया।
दरअसल, एक साल पहले सिडकुल सेक्टर सात स्थित राजेश एक्सपोर्ट लिमिटेड से नौ किलो सोना कई ज्वैलर्स के यहां से गायब हो गया। इसे लेकर सोने की तलाश में पुलिस ने दिन रात एक कर दिया। लेकिन जब सोना हाथ नहीं लगा तो मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
लेकिन अब मामले की जांच करने का जिम्मा संभाले एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि मामले का पटाक्षेप करने के लिए सोना तराशने वाली छह कंपनियों और ज्वैलर्स से मामले में पूछताछ की जाएगी।
बता दें 17 जून 2016 को सिडकुल स्थित राजेश एक्सपोर्ट लिमिटेड कंपनी में 17 किलो सोना चोरी होने का मामला प्रकाश में आया था। कंपनी के मैनेजर राजीव बिष्ट ने कंपनी में कार्यरत रमेश सती के खिलाफ सोना चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था।