फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी शताब्दी अस्पताल में जल्द शुरू होगा निक्कू वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। राजकीय जिला गांधी शताब्दी अस्पताल में नियोटल इंसेंटिव केयर यूनिट (निक्कू) वार्ड जल्द ही शुरू हो जाएगा। दून अस्पताल के कोविड-19 अस्पताल के रूप में तब्दील हो जाने के बाद वहां की गर्भवती महिलाओं का इलाज और प्रसव भी राजकीय जिला गांधी शताब्दी अस्पताल में ही हो रहे हैं। नवजातों के गंभीर स्थिति में होने पर कई बार उन्हें निक्कू वार्ड में रखने की जरूरत पड़ती है। इसलिए भी विभागीय अधिकारियों ने निक्कू वार्ड को तेजी से बनाने के निर्देश दिए थे। यह लगभग बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसे शुरू किया जाना है। इसके अलावा गांधी शताब्दी अस्पताल में ब्लड स्टोरेज की व्यवस्था भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इस पर भी कार्य तेजी से प्रगति पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि निक्कू वार्ड और ब्लड स्टोरेज की सुविधा शुरू करने पर तेजी से कार्य चल रहा है। जल्द ही इन दोनों को शुरू कर दिया जाएगा। - मनीष भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें