माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस ने शुक्रवार को नेहरू कॉलोनी से पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश भर में चलने वाले इस पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के आह्वान पर देश भर में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण ने दुनिया को स्वच्छ्ता और पर्यावरण संरक्षण की महत्वता दिखा दी है। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम कुमार वालिया के निर्देश पर प्रदेश में आज से पौधरोपण अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान पूरे एक महीने तक चलेगा। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पियूष गौड़, किसान कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अशोक मल्होत्रा, आरके सूरी, कृपाल सिंह, अभय दीपक, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन आदि उपस्थित रहे l - मनीष भट्ट