वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर की छात्रा निकिता तोमर का चयन ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. योगेश भट्ट ने बताया कि निकिता वॉलीबाल खेलने की इच्छुक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण भी देती हैं। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने निकिता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के लिए भी उपयुक्त है। इसमें विशेषकर बालिकाएं ओलंपिक स्तर तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। मीडिया प्रभारी डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा कि कालसी ब्लॉक के खत सैली के घिंगोऊ गांव निवासी 21 वर्षीय वॉलीबाल खिलाड़ी निकिता तोमर क्षेत्र की बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।