फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ग्राम प्रधान निकिता और कविता को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान, महामहिम राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Sun, 05 Mar 2023 03:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देश की अट्ठारह चयनित विमेंस चैंपियंस को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें उत्तराखंड की दो ग्राम प्रधाम भी शामिल थी, जिन्हें स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा विज्ञान भवन नई दिल्ली में स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विमेंस चैंपियंस को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य की दो ग्राम प्रधानों निकिता चौहान ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत जोशी गोठान देहरादून एवं कविता गोस्वामी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बागेश्वर को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देश की अट्ठारह चयनित विमेंस चैंपियंस को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। 

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें ओडीएफ प्लस गांव, गोवर्धन बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और ग्रे-वाटर या मल कीचड़ प्रबंधन के अंतर्गत पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें नीता चौहान को प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन एवं कविता गोस्वामी को ओडीएफ मॉडल विलेज की श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: झंडेजी पर इस बार दर्शनी गिलाफ चढ़ाएंगे जालंधर के बलविंदर, कई साल पहले माता-पिता ने कराई थी बुकिंग

इस कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री भारत सरकार विश्वेश्वर टूडू राज्यमंत्री जल शक्ति मंत्रालय प्रहलाद सिंह पटेल राज्य मंत्री जल शक्ति  मंत्रालय भारत सरकार देवु सिंह चौहान राज्यमंत्री संचार मंत्रालय भारत सरकार, विनी महाजन सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग पंकज कुमार, सचिव जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी के साथ पुरस्कार वितरण किया गया। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें