फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड निकाय चुनाव 2018 : मां-बाप के बाद अब बेटा संभालेगा राजनीति की विरासत 

Wed, 21 Nov 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
भाजपा के विजयी पार्षद अनिरुद्ध भाटी
विज्ञापन

पहले पिता, फिर मां और अब बेटा उनकी विरासत को संभालते हुए नगर निगम में उत्तरी हरिद्वार की जनता की नुमाइंदगी करते हुए उनकी सेवा करेगा।

विज्ञापन


शहर के वरिष्ठ राजनेता और नगर पालिका के पूर्व सभासद रहे पत्रकार दुर्गाशंकर भाटी के बड़े बेटे अनिरूद्ध भाटी ने भूपतवाला क्षेत्र में वार्ड संख्या तीन दुर्गानगर से जबर्दस्त जीत का परचम लहराया है।

उत्तरी हरिद्वार में भाटी परिवार राजनीति का जाना माना नाम है। उत्तर प्रदेश के समय में वर्ष 1989 के निकाय चुनाव में नगरपालिका सभासद का चुनाव रिकार्ड लगभग 2100 मतों से जीतने वाले वरिष्ठ पत्रकार स्व. दुर्गाशंकर भाटी की समाजसेवा तथा भूपतवाला क्षेत्र में किए गए विकास को लोग भूले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे मुकाबले में कांग्रेस के सतपाल गिरि को हराया

वर्ष 2003 में हुए नगरपालिका चुनाव में भी भूपतवाला से दुर्गाशंकर भाटी की पत्नी माया भाटी सभासद चुनी गई थी। अब उनकी विरासत को उनके वारिस अनिरूद्ध भाटी ने संभाल लिया था।

अनिरूद्ध वर्ष 2013 का चुनाव कांग्रेस के सतेंद्र वर्मा से हार गए थे। इस बार उनके पुत्र ने लगभग 1376 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने सीधे मुकाबले में कांग्रेस के सतपाल गिरि को हराया है, जिसे लगभग 826 मत मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें