उन्हें बताया गया है कि ओबीसी सर्वेक्षण 2011 की जनगणना के आधार पर किया जा रहा है। अब प्रवर समिति की रिपोर्ट आने के बाद या तो विशेष सत्र होगा या फिर पूर्व से लागू अध्यादेश के आधार पर भी निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं। फिलहाल, हाईकोर्ट में दी गई समयसारिणी के तहत 10 नवंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद 15 से 20 दिसंबर के बीच चुनाव संपन्न होंगे और 25 से पहले बोर्ड गठित हो जाएंगे।