फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: उक्रांद ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

Mon, 22 Oct 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सत्ताधारी भाजपा,  कांग्रेस,  सपा,  बसपा व उक्रांद जैसे राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा का दौर जारी है।

विज्ञापन


भाजपा व कांग्रेस के बाद अब उक्रांद ने नगर निगम और नगर पालिका अध्यक्षों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि देहरादून नगर निगम के लिए विजय कुमार बौड़ाई को प्रत्याशी बनाया गया है।  जबकि हरिद्वार नगर निगम के लिए सरिता पुरोहित व कोटद्वार के लिए सीमा रावत को टिकट आवंटित किया गया है।

इसके साथ ही पांच नगरपालिकाओं के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।  नैनीताल नगर पालिका के लिए प्रकाश पांडे, जसपुर नगर पालिका के लिए मोहम्मद उमर,  जोशीमठ के लिए अरुण शाह एडवोकेट,  डोईवाला नगर पालिका के लिए श्याम सिंह वर्मा,  कीर्तिनगर के लिए महेश्वरी शाह व अगस्तमुनि नगरपालिका के लिए सीमा चौहान के नामों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने बताया कि इन प्रत्याशियों के साथ ही दो नगर पंचायतों लंबगांव के लिए रुक्मणी देवी व बेरीनाग नगर पंचायत के लिए गोपाल दत्त पंत को टिकट दिया गया है।  पत्रकार वार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट चुनावी मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान बेरोजगारी,  पलायन,  महंगाई, जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।  केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से तेजी से पलायन हो रहा है जिसको रोकने में सरकार नाकाम साबित हो रही है।

साल दर साल बेरोजगारी बढ़ रही है जिसे काबू पाने में सरकार के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। गंगा की अविरलता व पवित्रता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से  अरबों रुपए खर्च करने के बावजूद गंगा को साफ सुथरा नहीं किया जा सका है। 74वें संविधान संशोधन को लागू किए जाने की मांग उठाते हुए कहा कि सरकार संवैधानिक अधिकारों से आमजन को वंचित कर रही है।  इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड को पिछड़ा राज्य घोषित किए जाने की मांग उठायी। पत्रकार वार्ता में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष दीपक गैरोला,  केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी,  दल के नेता संजय उपाध्याय,  पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक समेत कई उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें