फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल पर फेंके मांस के टुकड़े

Sun, 18 Nov 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों को समझाते एसडीएम जितेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निकाय चुनाव के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से असामाजिक तत्वों ने डाकपत्थर स्थित एक धार्मिक स्थल में मांस के टुकड़े फेंक दिए। जिससे गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


तनाव बढ़ता देख आसपास के थानों और पुलिस चौकियों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। लोग असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धार्मिक स्थल के बाहर ही धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम जितेंद्र कुमार और सीओ बीएस धोनी ने लोगों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। मामले में पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऐहतियात के तौर पर धार्मिक स्थल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। 

शुक्रवार की सुबह कुछ लोग धार्मिक स्थल में पहुंचे तो उन्हें वहां मांस के टुकड़े पड़े दिखाई दिए। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को भी दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि धार्मिक स्थल परिसर के भीतर तक मांस के टुकड़े पड़े थे। कुछ ही देर में यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। मौके पर भीड़ लगनी शुरू हो गई।

विज्ञापन

भीड़ बढ़ती देख आसपास के थाने और चौकियों की पुलिस को भी बुला लिया गया। गुस्साई लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मांस के टुकड़ों को धार्मिक स्थल से हटाने लगी तो वहां मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। वह आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक मांस के टुकड़ों को न हटाने की मांग पर अड़ गए।

उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। काफी लोग वहीं धरने पर बैठ गए करीब दो घंटे तक हुए हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम जितेंद्र कुमार ने लोगों को समझाकर शांत किया। पशु चिकित्सक को बुला मांस की सैपलिंग कराई गई। जिसके बाद मांस को गड्ढे में दबा दिया गया। ऐहतियात के तौर पर धार्मिक स्थल के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन

बंद कराए स्कूल और बाजार  

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने डाकपत्थर बाजार को बंद करा दिया। उन्होंने क्षेत्र के स्कूलों की भी छुट्टी करा दी। कहा कि धार्मिक स्थलों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।  

मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। धार्मिक भावनाओं को भड़काना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी। 
- बीएस धोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, विकासनगर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें