फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संभालेंगे भाजपा के प्रचार की कमान

Fri, 09 Nov 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अब नगर निकाय चुनाव में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में खुलकर मैदान में उतरेंगे। वे 11 नवंबर से भाजपा के प्रचार की कमान अपने हाथों में ले लेंगे। उनका 16 नवंबर तक प्रदेश में तूफानी दौरे पर रहने का कार्यक्रम जारी किया गया है। इस दौरान वे नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो और चुनावी रैलियां करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक, 11 नवंबर को प्रचार की शुरुआत मुख्यमंत्री देहरादून नगर निगम से करेंगे। इस दिन उनकी मोहकमपुर और धर्मपुर में जनसंपर्क और चुनावी सभाएं होंगी। अगले दिन 12 नवंबर को वे ऋषिकेश, हरिद्वार और कोटद्वार नगर निगमों में प्रचार करेंगे। 13 नवंबर को वे कुमाऊं मंडल रवाना हो जाएंगे।

वे हल्द्वानी नगर निगम में भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे और इसके बाद उनका नैनीताल और अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ का दौरा होगा। 14 नवंबर को वे रुद्रपुर, काशीपुर से होते हुए पौड़ी और टिहरी जनपद का दौरा करेंगे। 15 नवंबर को उनका गोपेश्वर, उत्तरकाशी, पुरोला व विकासनगर में प्रचार करने का कार्यक्रम है। 16 नवंबर को वे देहरादून लौटेंगे और जनपद के आसपास के निकायों में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में समय देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें