मेयर पद के लिए देहरादून आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी रजनी रावत करोड़पति हैं। नामांकन पत्र में रजनी ने सालाना आय 30 लाख रुपये दर्शाई है। रजनी के पास करोड़ों रुपये के प्लॉट के साथ 1.4 करोड़ रुपये की एफडीआर भी है। रजनी रावत साक्षर हैं।
बता दें कि ट्रांसजेंडर रजनी रावत तीसरी बार स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने पहली बार 2008 में चुनाव लड़ा था। तब वह दूसरे स्थान पर रहीं थी।
2013 के चुनाव में वे बसपा के टिकट पर दोबारा मैदान में उतरीं और 46 हजार मत हासिल किए। इस बार निकाय चुनाव में रजनी आम आदमी पार्टी की तरफ से मैदान में हैं।