ऐसा पहली बार होगा जब नगर निकाय चुनाव के होने वाले मतदान की पल-पल की खबर मोबाइल एप के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि 18 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गर्इ हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से निर्वाचन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
इससे संबंधित निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। रविवार को मतदान प्रक्रिया के लिए सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित है। मतदान खत्म होने पर उसी दिन ड्यूटी कर्मी मतदान सामग्री को निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करेंगे।