राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने साफ कर दिया है कि इस बार सभी निकायों में बैलेट पेपर से चुनाव होंगे। 2013 के नगर निकाय चुनाव में देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और हल्द्वानी नगर निगम में ईवीएम से चुनाव कराए गए थे। बाकी सभी जगहों पर बैलेट से ही चुनाव हुए थे।
नगर निकाय चुनाव: अधिसूचना का सिलसिला
नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को प्रस्तावित कार्यक्रम भेजा। इस पर सरकार ने सहमति जताई, तो शासन स्तर पर अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने शाम को चुनाव अधिसूचना जारी कर दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की प्रेस कान्फ्रेंस के साथ ही प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई। मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालयों के स्तर पर चुनाव की अधिसूचना जारी की जानी है।
30 पर्यवेक्षकों की होगी चुनाव में नियुक्ति
राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव खर्च से लेकर आचार संहिता के अनुपालन को लेकर 30 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के अनुसार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-राज्य निर्वाचन आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए वचनबद्ध है। अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर पैनी निगाह रहेगी।
-चंद्रशेखर भट्ट, राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखंड।
-सरकार पहले से कहती आई है कि वह निकाय चुनाव के लिए हर समय तैयार है। रुड़की, बाजपुर और श्रीनगर निकायों में जल्द से जल्द चुनाव कराने के प्रयास किए जाएंगे।
-मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री, उत्तराखंड।
नामांकन- 20, 22 और 23 अक्तूबर 2018 (सुबह 10 से अपराहृन पांच बजे तक)
नामांकन पत्रों की जांच- 25 और 26 अक्तूबर 2018 (सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक)
नामांकन पत्रों की वापसी- 27 अक्तूबर 2018 (सुबह 10 बजे से अपराहृन चार बजे तक)
निर्वाचन प्रतीक आवंटन-29 अक्तूबर 2018 (सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक)
मतदान -18 नवंबर 2018 (सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक)
मतगणना -20 नवंबर 2018 (सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक)