फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: कांग्रेस ने देहरादून मे जारी किया अपना विजन डॉक्यूमेंट

Mon, 12 Nov 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष प्रीतम सिंह - फोटो : amar ujala file photo
विज्ञापन
आज नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपना विजन डॉक्युमेंट जारी कर दिया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सहित कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके साथ ही मीटू पर भाजपा महामंत्री संगठन से जुडे़ मामले में सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व मेंपार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल बेबीरानी मौर्य से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

वहीं मीटू पर कांग्रेस ने नए सिरे से भाजपा पर हमले बोले। हर जिले में कांग्रेस की महिला ब्रिगेड मुखर होकर सामने आईं। राजधानी के मुख्य कार्यक्रम में कांग्रेस की नेत्रियों ने भाजपा से पांच सवाल किए। इन सवालों में महामंत्री संजय कुमार से लेकर दून महानगर अध्यक्ष विनय गोयल तक को लपेटा गया है। सीएम की चुप्पी को भी निशाना बनाया गया है। पार्टी ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संजय कुमार के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें