भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी सुनील उनियाल
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम देहरादून से भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने नामांकन पत्र खरीदा। निर्दलीय प्रत्याशी जगमोहन मेंदीरत्ता ने भी नामांकन पत्र खरीदा। अब तक 21 दावेदार नामांकन पत्र खरीद चुके हैं।
निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन अरविंद पांडेय ने बताया कि रविवार को पांच नामांकन पत्र बेचे गए। भाजपा मेयर पद के दावेदार गामा की ओर से चार और निर्दलीय प्रत्याशी जगमोहन मेंदीरत्ता ने एक नामांकन पत्र खरीदा। सोमवार (आज) को नामांकन पत्र खरीदने का अंतिम दिन है। मंगलवार को नामांकन पत्र जमा होंगे।
अब तक इन्होंने खरीदे नामांकन
सुनील उनियाल गामा, दिनेश अग्रवाल, रजनी रावत, जगमोहन मेंदीरत्ता, अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, सरदार खान, विभूति भूषण नैय्यर, मो. सलीम उर्फ शेखू, अभय जोशी, नीनू सहगल, सलीम अहमद, सुशील ममगाईं, राजकुमार पुरोहित, विजय कुमार बौड़ाई, टीसी भारती, विभूति भूषण, संजय गोयल, हरीश थपलियाल, संजय भट्ट।