फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहारिका के टैंलेट को निहारेगा पूरा देश

Sat, 18 Jan 2014 06:00 PM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून की बेटी निहारिका को शुक्रवार को पूरा देश निहारेगा। फेमिना मिस इंडिया अर्थ 2005 निहारिका सिंह की पहली फिल्म मिस लवली आज देशभर में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन


दस साल से बॉलीवुड में सक्रिय
दून के पायल सिनेमा हॉल में राजधानी के लोग निहारिका की अदाकारी देख सकेंगे। करीब दस साल से बॉलीवुड में सक्रिय निहारिका के पिता पूर्व अपर निदेशक पर्यटन एके सिंह और मां ललिता सिंह पटेलनगर स्थित पर्यटन कॉलोनी में रहते हैं।

पढ़ें, बेटी ने लिखी इबारत बनी सीए नंबर-1

दोनों बेटी की पहली फिल्म का दोनों बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निहारिका ने फोन पर बताया कि फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी। सेकंड लीड हैं अनिल जार्ज। निहारिका ने बताया कि फिल्म की कहानी 80 के दशक में बनने वाली सी ग्रेड फिल्मों पर आधारित है।
विज्ञापन


पढ़ें, पिता के सपोर्ट से बेटी ने पाया बॉलीवुड में मुकाम

फिल्म में नवाज और अनिल भाइयों की भूमिका में हैं, जो ऐसी फिल्में बनाते हैं। दोनों भाई एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस यानी मिस लवली के संपर्क में आते हैं। इसके बाद क्या होता है, यही फिल्म में दिखाया गया है।

बताया कि वर्ष 2102 में यह फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल में भी दर्शकों की तारीफें बटोर चुकी है।

मम्मी-पापा का बेटा
ग्लैमर जगत में रहने के बावजूद निहारिका अपनी जड़ों से दूर नहीं हुई। उनके लिए आज भी प्राथमिकता अपना परिवार ही है। पिता एके सिंह बताते हैं कि निहारिका ने हमेशा घर के बड़े बेटे की भूमिका निभाई।

पढ़ें, 'चरित्रहीन हैं आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल'

आज भी घर का कोई अहम फैसला उनसे पूछे बिना नहीं लिया जाता। बताया कि सितंबर 2013 में उनके रिटायर होने के बाद वह ज्यादा से ज्यादा वक्त निकालकर घर आना चाहती है, ताकि उनकी और मां ललिता सिंह की देखभाल कर सके।

बताया कि 2005 में शूटिंग के दौरान निहारिका का पैर फ्रैक्चर हो गया था। इसके बावजूद वह उनकी शादी की सिल्वर जुबली पर विश करने दून आ गई थी। सिंह ने कहा कि उन्हें निहारिका जैसा बेटा होने पर गर्व है।

बहन की मां निहारिका
निहारिका अपनी छोटी बहन गरिमा की जिंदगी में खास जगह रखती हैं। मुंबई में अपने संघर्ष के दिनों में भी निहारिका ने गरिमा को न सिर्फ आठ साल तक साथ रखा, बल्कि उसकी पढ़ाई का पूरा खर्चा खुद उठाया।

पढ़ें, कलर्स के सीरियल बेइंतहा पर छाई दून की बाला

अब गरिमा याहू में सीनियर एक्जीक्यूटिव हैं। निहारिका ने गरिमा की शादी भी खुद ही करवाई है। निहारिका गरिमा को अपनी बेटी ही मानती हैं और गरिमा उन्हें मां।

सबने दिखाया खूब उत्साह
अमर उजाला के बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत शपथ पत्र भरने को लेकर बृहस्पतिवार को भी जबर्दस्त उत्साह नजर आया। अभियान के तहत हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट के डॉक्टर, स्टाफ, फैकल्टी और छात्र छात्राओं ने शपथ पत्र भरे।

स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. विजय धस्माना ने कहा कि अमर उजाला की यह मुहिम समाज को नई दिशा देगी। उधर, एमकेपी पीजी कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष तृप्ति ध्यानी और पूर्व पदाधिकारी अंजली सेमवाल के नेतृत्व में छात्राओं ने शपथ पत्र भरे।

इसके अलावा पित्थुवाला पॉलिटेक्निक में चल रहे राष्ट्रीय एकता शिविर में आए प्रतिभागियों ने भी शपथ पत्र भरे। डुएना बुटीक, ब्यूटी अफेयर्स, दून पीजी कॉलेज, आईटीएम इंस्टीट्यूट सहित कई स्थानों पर चले अभियान के तहत अभी तक 9473 शपथ पत्र भरे जा चुके हैं
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें